BreakingExclusiveNationalPoliticsUncategorized

त्रिपुरा के राज्यपाल रहे रमेश बैस ने आज झारखंड के राज्यपाल के तौर पर की शपथ ग्रहण किया

रांची 14 जुलाई 2021। ​त्रिपुरा के राज्यपाल रहे रमेश बैस ने आज रांची में झारखंड के राज्यपाल के तौर पर पद की शपथ ग्रहण की है। रमेश बैस ने आज बुधवार को दोपहर 2 बजे राजभवन के बिरसा मंडप में झारखंड के 10वें राज्यपाल के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है

झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डाॅ. रविरंजन ने उन्हें शपथ दिलाई, इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तमाम मंत्री, अधिकारी आदि उपस्थित रहे। एक सप्‍ताह पूर्व ही रमेश बैस को झारखंड का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है।

रमेश बैस कल मंगलवार शाम ही रांची पहुंचे हैं। मुख्‍यमंत्री ने उनकी रांची एयरपोर्ट पर अगवानी की है। रमेश बैस इसके पहले त्रिपुरा के राज्यपाल रहे हैं। रमेश बैस छत्तीसगढ़ भाजपा ईकाई के वरिष्ठ नेता रहे हैं वे रायपुर से लोकसभा सांसद रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button