BreakingChhattisgarhEducationExclusiveUncategorized

रायपुर: CGPSC के मॉडल आंसर में मिली गड़बड़ी, 14 मार्च को CGPSC ने जारी किया परीक्षा परिणाम, संशोधित मॉडल आंसर के आधार पर कई प्रश्नों के गलत जवाब को बताया गया सही..

रायपुर, 15 मार्च 2021। CGPSC के जारी किए गए मॉडल आंसर में गड़बड़ी देखने को मिली है। संशोधित मॉडल आंसर के आधार पर CGPSC ने  रिजल्ट जारी किया है, जिसमें गड़बड़ी पाई गई है। आपको बता दें छत्तीसगढ़ के मानूसन, संपत्ति के अधिकार के प्रश्नों के गलत जवाब को  सही बताया गया है। वहीं कांगेर घाटी और प्रति व्यक्ति आय के सवाल में भी गलत जवाब को  सही बताया गया है।

 हाल ही में CGPSC ने 175 पदों के लिए आयोजित की थी परीक्षा  
मॉडल आंसर में गड़बड़ी के बाद इसका असर रिजल्ट पर भी पड़ने की संभावना है, इसके चलते प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट भी  प्रभावित होगा। दरअसल CGPSC  द्वारा 21 सेवाओं के 175 पदों के लिए  परीक्षा आयोजित की थी। 

परिणाम जारी होने के बाद गड़बड़ी का हुआ खुलासा 
CGPSC प्रारंभिक परीक्षा 14 फरवरी को आयोजित की गई थी, कल यानि 14 मार्च को CGPSC ने परीक्षा परिणाम जारी किया है। इसके बाद मॉडल आंसर में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि CGPSC द्वारा जारी पहले और दूसरे मॉडल आंसर में भी भारी अंतर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button