Sunday, November 4, 2018
Home > Chhattisgarh > माना बाल संप्रेक्षण गृह से आधी रात 10 बच्चे ऐसे भागे.. कि आप भी जाकर रह जाएंगे दंग

माना बाल संप्रेक्षण गृह से आधी रात 10 बच्चे ऐसे भागे.. कि आप भी जाकर रह जाएंगे दंग

रायपुर। रायपुर के माना बाल संप्रेक्षण गृह से शुकवार रात को 10 आपचारी बच्चे के भागने का मामला सामने आया है। फरार सभी बच्चों की उम्र 16 साल से 18 साल की बतायी जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस माना स्थित बाल संप्रेक्षण गृह पहुंची। जहां उन्होंने जांच शुरु कर दी है। और पूरे शहर में तलाश जारी कर दी है। मामला बीती रात का है। बताया जा रहा है कि बच्चों का भागने का ये सिलसिला देर रात से ही शुरू हो गया था, लेकिन प्रहरी को इसकी भनक तक नहीं लगी। जानकारी ये भी हुई है कि रात 12 बजे के भागने का ये सिलसिला शुरू हुआ और बारी-बारी से ये सभी सुबह तक फरार होते रहे, लेकिन तब तक ना गार्ड को जानकारी मिली और ना ही किसी ने जाकर बैरक में झांकने की कोशिश की गई।

इन नाबालिग बच्चों ने संप्रेक्षण गृह में लगे एक्जास फैन को काटकर भागने का रास्ता बनाया और बड़ी ही आसानी से निकल भागे। ये सभी भागे हुये आपचारी बालक रायपुर, धमतरी, महासमुंद जिले के है। इन बालाको को चोरी, अबकारी, गांजा, मारपीट के आरोप में बाल संप्रेक्षण गृह में लाया गया था। इस पूरे मामले में माना टीआई ने कहा मामले में जांच प्रारंभ कर दी है। जल्द ही भागे हुये आपचारी बालको को पकड़ लिया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *