Wednesday, February 14, 2018
Home > District > Bilaspur > संजय शर्मा की बहाली के बाद प्रदेश भर से शिक्षाकर्मी पहुंचे बिलासपुर, मिठाईयां बांटकर मनाया जश्न

संजय शर्मा की बहाली के बाद प्रदेश भर से शिक्षाकर्मी पहुंचे बिलासपुर, मिठाईयां बांटकर मनाया जश्न

sanjay sharma celebration

बिलासपुर। शिक्षाकर्मी मोर्चा के प्रदेश संचालक संजय शर्मा की बर्खास्तगी के बाद आज आखिरकार बहाली हो गई। इसे लेकर प्रदेश भर के शिक्षाकर्मियो में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखा गया। प्रदेश के कई जिलों के प्रतिनिधि मंडल आज बिलासपुर पहुंचकर संजय शर्मा को गुलदस्ता देकर बधाई दी और फूलमाला पहनाकर उन्हें बहाली की बधाई दी। इस दौरान शिक्षाकर्मी संघ के पदाधिकारियों ने आंदोलन के दौरान संजय शर्मा की कुशल रणनीति की तारीफ की और उनके नेतृत्व में आंदोलन को सफल माना। इस जश्न के दौरान मनोज सनाढ्य (प्रांतीय सचिव) संतोष सिंह (जिलाध्यक्ष बिलासपुर) करीम खान (जिला सचिव) विवेक दुबे(प्रदेश मीडिया प्रभारी ),मनीष कौशिक, वासुदेव पांडे, आलोक दुबे, रजनीश पांडे, डॉ अखिलेश तिवारी, डॉक्टर मुकेश पांडे, नर्मदा गढ़ेवाल,संदीप द्विवेदी, साधे लाल पटेल (ब्लॉक अध्यक्ष) कमल नारायण गौरहा, प्रदीप पांडे, विनय गुप्ता, राजेश पांडे, संतोष तिवारी,योगेश पांडे,धीरेंद्र पाठक, संदीप त्रिपाठी, संतोष केसरवानी, दीपक चौधरी, दिलहरण यादव, श्रवण गंधर्व, भरत देवांगन, आलोक पांडे, आदित्य पांडे, प्रवीण शुक्ला, महेश चतुर्वेदी, राजेंद्र साहू, कौशल तिवारी, कैलाश चंद्रा, रोशन शर्मा, निर्मल कौशिक, सुभाष त्रिपाठी, संजय उपाध्याय प्रांतीय सह सचिव, अशोक मिश्रा, मनोज चौबे कोरबा जिला अध्यक्ष, बोधी राम साहू जिला सचिव, बसंत चतुर्वेदी प्रदेश महासचिव, रितेश गोयल जिला पर्यवेक्षक, माखन राठौर जिला उपाध्यक्ष, विकेश केसरवानी संगठन सचिव, उमेश टेम्बुलकर, विनोद राठौर, गोपाल जायसवाल इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *