Thursday, October 4, 2018
Home > Chhattisgarh > आप पार्टी का कल से छत्तीसगढ़ में झाड़ू चलाओ यात्रा की शुरुआत, इन चार जगहों पर पार्टी के वरिष्ठ नेता करेंगे शिरकत

आप पार्टी का कल से छत्तीसगढ़ में झाड़ू चलाओ यात्रा की शुरुआत, इन चार जगहों पर पार्टी के वरिष्ठ नेता करेंगे शिरकत

रायपुर। आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री के विकास के दावे को फिर एक बार खुली चुनौती दी है। आप पार्टी का आरोप है कि छत्तीसगढ में घोटालों का विकास हुआ है। सभी कार्य में भ्रष्ट्राचार हो रहा है। गोपाल राय ने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी हवाई यात्रा के बजाय सड़क मार्ग से चलकर दिखाएं। पार्टी के प्रदेश प्रभारी और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में ये आरोप लगाए है।

गोपाल राय ने कहा कि छत्तीसगढ में आप प्रदेश के चार क्षेत्रों से अब भ्रष्ट्राचार के खिलाफ यात्रा और झाडू लगाओं अभियान चलाया जाएगा। 2 अक्टूबर गांधी जयंती से आम आदमी पार्टी की झाड़ू चलाओ यात्रा पूरे प्रदेशभर में चार रुटों पर चलेगी। जिसका शंखनाद दंतेवाड़ा विधानसभा से दिल्ली के कैबिनेट मंत्री व प्रदेश प्रभारी गोपाल राय करेंगे। धमतरी से यात्रा का शुभारंभ दिल्ली की विधायक अल्का लांबा करेगी। यह यात्रा बिलासपुर और महासमुंद जाएगी।

तीसरी यात्रा खरसिया से निकलेगी। इसका नेतृत्व शुसील गुप्ता करेंगे। वहीं उत्तरी क्षेत्र से कोरबा से निकलने वाली यात्रा को राज्यसभा सदस्य संजय सिंह हरि झंडी दिखाएंगे। सोमनाथ भारती, पूर्व कानून मंत्री एवं विधायक दिल्ली सरकार बिलासपुर लोकसभा में सभा करेंगे। उन्होंने बताया कि 10 दिनों में 45 विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा और रोड-शो का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में 2018 विधानसभा चुनाव एक बड़ा बदलाव प्रदेश में लाने जा रहा है। लगातार 15 सालों से जन भावनाओं की अनदेखी करने वाली भाजपा सरकार को सत्ता से जनता बेदखली करने जा रहा है। वहीं 15 साल से कांग्रेस का नकारापन को भी जनता देख चुकी है। अब राज्य में जनता ने आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार की स्थापना का मन बना लिया है। जनता के भरोसे को और मजबूत बनाने के लिए आम आदमी एक साथ झाड़ू चलाओ भ्रष्टाचार भगाओ यात्रा का शंखनाद करने जा रही है।

उन्होंने प्रदेश के भ्रष्ट्राचार की लंबी फेहरिस्त भी पत्रकारों के सामने रखी और कहा कि ऐसा कोई विभाग 15 सालों में नहीं छूटा जहां पर गड़बड़ी नहीं हुई हो। सरकार के हवाई यात्रा का जवाब देने कल से आप की जमीनी यात्रा कल से आप का प्रदेश में झाड़ू चलाओ भ्रष्टाचार भगाओ यात्रा निकालेगी 10 दिनों में 45 विधानसभा में होगी जनसभा एवं रोड शो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *