Saturday, December 22, 2018
Home > Chhattisgarh > सुकमा नक्सली हमला UPDATE: 9 जवान शहीद होने की खबर, 4 जवानों की हालत गंभीर, 50 जवान थे सर्चिंग पर, सपोर्टिंग पार्टी और हेलीकॉप्टर रवाना

सुकमा नक्सली हमला UPDATE: 9 जवान शहीद होने की खबर, 4 जवानों की हालत गंभीर, 50 जवान थे सर्चिंग पर, सपोर्टिंग पार्टी और हेलीकॉप्टर रवाना

naxal

सुकमा। जिले के पडोली ग्राम इलाके में पुलिस जवान और नक्सलियों के बीच आज 12 बजे मुठभेड़ हुई। जिसमें CRPF के 9 जवानों के शहीद होने की सूचना है। जिसमें 6 जवान घायल हो गए है। साथ ही 4 जवान गम्भीर रूप से घायल है। बताया जाता है नक्सलियों ने एन्टी लैंड माइंस विकल उड़ाया। पुलिस ने सपोर्टिंग पार्टी और हेलीकॉप्टर रवाना किया है।

दरअसल मंगलवार को दोपहर 12 बजे से मुड़भेड़ जारी है। करीब 50 जवान सर्चिंग पर निकले थे। नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग गए। लेकिन कई नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है। और कई घायल हैं। बताया जा रहा है कि अभी भी इलाके में पुलिस-नक्सली के बीच मुठभेड़ जारी है.. दोनों तरफ से पिछले दो घंटे से लगातार गोलीबारी चल रही है। सीआरपीएफ के 212 बटालियन, कोबरा और एसटीएफ के जवानों के साथ नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है। इस दौरान कई विस्फोट भी हुए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *