Wednesday, August 22, 2018
Home > Chhattisgarh > विद्युत संयंत्र के परिसर में भालू को विचरण करते देख घबराए सुरक्षाकर्मी

विद्युत संयंत्र के परिसर में भालू को विचरण करते देख घबराए सुरक्षाकर्मी

कोरबा। जिले में दर्री स्थित छत्तीसगढ़ राज्य विधुत उत्पादन कंपनी में उस समय हड़कंप मच गया जब विद्युत संयंत्र के परिसर में एक वयस्क भालू को विचरण करते देखा गया। मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात सुरक्षा कर्मियों ने पेट्रोलिंग के दौरान 500 मेगावाट सयंत्र के साइडिंग में एक वयस्क भालू को विचरण करते देखा गया। घबराये हुए सुरक्षा कर्मियों ने इसकी सुचना अपने उच्चाधिकारियों एवं वन विभाग को दे दी है। किन्तु भालू विचरण की खबर आम होते ही रात्रि पाली में काम कर रहे कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। वही कालोनी वासियो ने अपने खुद के सुरक्षा का प्रबंध करना शुरू कर दिया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *