Saturday, December 15, 2018
Home > Latest News > राजस्थान उपचुनाव 2018 के नतीजे घोषित, अलवर, अजमेर और मांडलगढ़ सीटों में कांग्रेस ने बाजी मारी

राजस्थान उपचुनाव 2018 के नतीजे घोषित, अलवर, अजमेर और मांडलगढ़ सीटों में कांग्रेस ने बाजी मारी

Alwar, Ajmer and Mandalgarh

जयपुर। राजस्थान उपचुनाव में अबकी बार कांग्रेस ने बाजी मार ली है। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने उपचुनाव के नतीजे में भाजपा को हार का मुंह दिखा दिया है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देजनर इस उपचुनाव में मिली इस हार को भाजपा के लिए खतरे की घंटी माना जा रहा है।

आपको बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा ने यहां की सभी 25 सीटें में अपना विजयी पताखा फहराया था। लेकिन इस उपचुनाव में अलवर और अजमेर जैसी महत्वपूर्ण लोकसभा सीटे हारने के बाद पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां अलवर लोकसभा सीट से कांग्रेस के करण सिंह यादव ने भाजपा के जसवंत सिंह यादव को 1,56,319 वोट से हरा दिया है। जबकि अजमेर में भी कांग्रेस के रघु शर्मा ने जीत हासिल की है। वहीं अजमेर सीट से कांग्रेस के रघु शर्मा के हाथों भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। एक विधानसभा सीट मांडलगढ़ पर कांग्रेस ने भाजपा को 11 हजार से ज्यारदा मतों से हरा दिया है। आपको बता दें कि यहां पर राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने धुआंधार प्रचार किया था।

तीनों सीटों पर हारने के बाद सूबे की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ट्विटर पर उन्होंने लिखा है, ‘जनता की सेवा का जो प्रण चार साल पहले लिया था, उसे पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आज तीनों निर्वाचन क्षेत्रों में जो फैसला जनता दिया है वह सिर आंखों पर।’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘हम राजस्थान के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और रहेंगे। मैं भाजपा प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने इन चुनावों में मेहनत की लेकिन अब हमें और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।’

आपको बता दें कि सांसदों और विधायक के निधन के कारण यहां उपचुनाव कराने पड़े थे। अजमेर के सांसद सांवर लाल जाट का पिछले साल नौ अगस्त को देहांत हो गया था, जबकि अलवर के सांसद महंत चंद नाथ का 17 सितंबर को देहांत हो गया था। वहीं, भाजपा की मंडलगढ़ क्षेत्र की विधायक कीर्ति कुमारी का स्वाइन फ्लू के चलते 28 अगस्त को निधन हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *