Sunday, September 9, 2018
Home > District > Bilaspur > पहली बार मल्हारगढ़ पहुंचे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को भव्य स्वागत, बारिश में भी डटे रहे समर्थक

पहली बार मल्हारगढ़ पहुंचे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को भव्य स्वागत, बारिश में भी डटे रहे समर्थक

बिलासपुर। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव पहली बार मल्हारगढ़ पहुंचे। जहां उनका कार्यकर्ताओं और आम जनताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजयुमों मंडल मल्हार के बैनर तले नगर पंचायत अध्यक्ष  ठाकुर सूरेन्द्र सिंह, भाजयुमों मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहू, महामंत्री राजकूमार वर्मा और युवा नेता भाई अरविंद साहू के नेतृत्व में ढोल नगाढ़ो के साथ किया गया।

खराब मौसम के बावजूद सभी युवा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक शाम 04.00 बजे तक स्कूल चौक परिसर में डटे रहे। स्कूल चौक में नगर पंचायत अध्यक्ष जी के आगवानी में भव्य  स्वागत से उत्साहित होकर प्रबल प्रताप वहां से पैदल माता रानी डिडिनेश्वरी मंदिर तक चले और साथ -साथ सभी यूवा टीम जय जूदेव के नारो के साथ कदम ताल किये।

मां डिडिनेश्वरी की पूजा अर्चना के बाद वहां मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने भी उनका स्वागत किया तथा चर्चा के दौरान मल्हार गढ़ के पूरात्तविक महत्व के बारे  में जानकारी प्राप्त किये तथा क्षेत्र में हो रहे ईसाई मिशनरियों के धर्मांतरण के विषय में अपनी स्पष्ट राय उन्होंने रखी और आगामी समय में इस क्षेत्र में हो रहे धर्मांतरण पर अंकुश लगाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम व हि्न्दू सम्मेलन करके घर वापसी कार्यक्रम करने पर जोर दिये।

इसके बाद वहां से भगवान पातालेश्वर महादेव का आर्शीवाद लेकर संग्रहालय में सुसज्जित मल्हार गढ की पूरात्तविक मूर्तियों को देखकर अभिभूत हुए। वहां से भाजयुमों महामंत्री राजकूमार वर्मा के यहां उनके भतीजे के जन्मोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हूए। इस दौरान वर्मा परिवार द्वारा उनका आरती उतार कर स्वागत करते हूए उनकी माता शांति देवी ने प्रबल प्रताप को मां डिडिनेश्वरी जी की छायाचित्र व भागवत ग्रंथ भेंट करते हूए उनके लिए मंगल कामना कियें।

जूदेव के साथ अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य एस कूमार मनहर जी,सकरी महामंत्री राजेश तिवारी, सिरगिट्टी महामंत्री भृगू अवस्थी, भाजयुमों जिला मंत्री राजू सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनू. जाति मोर्चा प्रकाश सूर्या जी भी का आगमन हुआ।

स्वागत के इस आयोजन को भब्य बनाने में नगर पंचायत उपाध्यक्ष मेलू राम कैवर्त भरारी सरपंच द्वारिका टंडन, राजकूमार साहू, झंडी साहू, रामकमल साहू, सूरेश गूप्ता, नगर पंचायत पार्षद व भाजयुमों मंत्री उदय सिंह, पार्षद रोहित वर्मा, विजय निर्मलकर, छेदू कैवर्त, मंडल मंत्री रंजीत सिंह, शंकर सिंह, राकेश सिंह, अनिल पाण्डेय, पंकज साहू, रामगोपाल वर्मा, विक्रम वर्मा, दूर्गेश कैवर्त, धनेश्वर कैवर्त, नागेन्द्र शर्मा, शंभू सिंह, कमल अवस्थी, जागेश्वर अवस्थी, दिलीप पाण्डेय, भूरू भैना, जय प्रकाश वर्मा, भास्कर श्रीवास, राजा यादव सहित भाजयुमों के सभी पदाधिकारियों, मंडल के पदाधिकारियों व नंगर पंचायत के सभी पदाधिकारियों व नागरिकों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *