Monday, June 18, 2018
Home > Chhattisgarh > पंचायत मंत्री अजय चन्द्राकर ने फहराया तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकी रहे आकर्षण का केन्द्र

पंचायत मंत्री अजय चन्द्राकर ने फहराया तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकी रहे आकर्षण का केन्द्र

Panchayat minister Ajay Chandrakar hoists tricolor

धमतरी। जिले में 69वें गणतंत्र दिवस समारोह को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एकलव्य खेल परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश के पंचायत मंत्री श्री अजय चन्द्राकर ने ध्वजारोहण किराया।

पंचायत मंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद मुख्य अतिथि चन्द्राकर ने कलेक्टर डॉ.सी.आर.प्रसन्ना एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के साथ परेड का निरीक्षण किया। पंचायत मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया। उन्होंने हर्षफायर के बाद रंग-बिरंगे गुब्बारे समारोह स्थल पर उड़ाए।

इस अवसर पर जिले के 35 पुलिस शहीदों के परिजनों को पंचायत मंत्री द्वारा शॉल, श्रीफल एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 54 अधिकारी, कर्मचारी, समाज सेवक इत्यादि को भी पुरस्कृत किया गया। इस बार छत्तीसगढ़ी लोक परंपराओं और महोत्वस पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति स्कूली बच्चों द्वारा दी गई। गणतंत्र दिवस के मौके पर चलित झांकी के जरिए 14 विभागों ने शासकीय योजनाओं का प्रदर्शन किया गया।

 

चलित झांकी में वन विभाग विभाग द्वारा तेन्दूपत्ता बोनस तिहार, जिला पंचायत द्वारा प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा पक्की सड़कों के निर्माण, आदिवासी विकास विभाग द्वारा आदिवासी नृत्य तथा पंथी नृत्य के जरिए संस्कृति का परिरक्षण का प्रदर्शन किया गया। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकी का थीम ’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ रहा।

पशुधन विकास विभाग द्वारा पशु नस्ल सुधार एवं पशु पोषण तथा राज्य डेयरी उद्यमिता विकास के माध्यम से पशु पालकों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने किए जा रहे प्रयास, उद्यानिकी विभाग द्वारा टपक सिंचाई से कृषकों को हो रहे लाभ तथा कृषि विभाग द्वारा फसल चक्र परिवर्तन के लाभ संबंधी झांकी का प्रदर्शन किया गया।

 

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल के सदुपयोग, सर्वशिक्षा अभियान, राजीव गांधी शिक्षा मिशन द्वारा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने संचालित योजनाओं, उप पंजीयक सहकारी संस्था द्वारा ’बिन सहकार नहीं उद्धार’, धान बोनस, स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना, समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगों के लिए संचालित योजनाओं, बैटरी युक्त ट्रायसाइकिल वितरण का डेमो तथा पुलिस विभाग द्वारा स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में नित नए किए जा रहे प्रयासों के बारे में झांकी निकाली गई।

विभागीय झांकियों के जरिए शासकीय योजनाओं को आकर्षक रूप से प्रस्तुत करने पर पहले तीन स्थान पर आने वाले रथों को पुरस्कृत किया गया। इसमें पहला पुरस्कार राजीव गांधी शिक्षा मिशन, दूसरा पुरस्कार समाज कल्याण विभाग तथा तीसरा पुरस्कार स्वास्थ्य विभाग की झांकी को दिया गया। इसके अलावा मुख्य समारोह में आयोजित परेड में पहले स्थान पर जिला पुलिस बल पुरूष, दूसरे स्थान पर जिला पुलिस बल महिला रहीं। वहीं एन.सी.सी. सीनियर डिवीजन में एन.सी.सी. सीनियर डिवीजन काॅलेज (बालक) को पहला पुरस्कार दिया गया। एन.सी.सी.जूनियर डिवीजन में पहला स्थान एन.सी.सी. जूनियर डिवीजन माॅडल स्कूल (बालिका) धमतरी, दूसरा स्थान एन.सी.सी. नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी को मिला। स्काऊट-गाईड एवं  जूनियर रेडक्राॅस में पहला स्थान जूनियर रेडक्राॅस धमतरी तथा दूसरा स्थान स्काऊट को मिला। इस अवसर पर कोटवारों के प्लाटून को विशेष पुरस्कार भी दिया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों पहला पुरस्कार आदर्श कन्या विद्यालय धमतरी के ’करमा त्यौहार’ नृत्य को मिला। दूसरा पुरस्कार कन्या छात्रावास सलोनी के ’महुआ झरे’ नृत्य को दिया गया। वहीं तीसरा पुरस्कार नगरपालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी के ’सुआ नृत्य’ की प्रस्तुति के लिए विद्यार्थियों को दिया गया। मुख्य समारोह में नगर निगम महापौर श्रीमती अर्चना चैबे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रघुनंदन साहू, अध्यक्ष, निःशक्तजन वित्त विकास निगम श्रीमती सरला जैन, नगरनिगम सभापति श्री राजेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती श्यामा साहू, जनपद अध्यक्ष धमतरी श्रीमती रंजना साहू, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष डाॅ0एन0पी0गुप्ता, पूर्व विधायक श्री हर्षद मेहता, श्री निरंजन सिन्हा, श्री रामू रोहरा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जगदंबा राय, वनमण्डलाधिकारी श्री अमिताभ बाजपेयी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गौरव सिंह के साथ अन्य गणमान्य नागरिक, अधिकारी, स्कूली बच्चे एवं शहरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *