Sunday, October 28, 2018
Home > Chhattisgarh > पुलिस में भिलाई के भाजपा नेता की शिकायत का मामला, भाजपा नेता का नाम डलवाने कांग्रेसियों ने बनाया था लक्की पर दबाव, दोनों का जारी हुआ वीडियो, देखिए क्या कहा…

पुलिस में भिलाई के भाजपा नेता की शिकायत का मामला, भाजपा नेता का नाम डलवाने कांग्रेसियों ने बनाया था लक्की पर दबाव, दोनों का जारी हुआ वीडियो, देखिए क्या कहा…

भिलाई। एक दिन पहले भाजपा नेता चिन्ना केशवलू समेत तीन अन्य के खिलाफ कांग्रेस के एक वर्कर ने भिलाई नगर थाने में कंप्लेन दर्ज कराई थी। इस मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। भिलाई नगर के कांग्रेस नेता और एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने लक्की साहू पर भाजपा नेताओं के नाम कंप्लेन का दबाव बनाया गया था। और कंप्लेन कॉपी में भाजपा नेताओं का नाम डलवाने के लिए प्रेरित किया गया। लेकिन अब मामला सुलझ गया है।

इस मामले में साहू समाज ने प्रीतम साहू और लक्की साहू के बीच सुलह करवाई। दोनों ने वीडियो भी जारी किया है। जिसमें प्रीतम और लक्की यह कह रहे हैं कि, दोनों के बीच में राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में कोई विवाद नहीं हुआ। कुछ लोगों के बहकावे में आकर लक्की ने थाने में भाजपा नेता चिन्ना केशवलू समेत अन्य भाजपाइयों के खिलाफ शिकायत की थी। अब दोनों ने समझौता कर लिया है। आपको मालूम हो कि, एक दिन पहले भाजपा नेता चिन्ना केशवलू के खिलाफ धमकाने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद कार्यकर्ताओँ के बीच में भिलाई के भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेता आमने सामने हो गए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *