Tuesday, February 6, 2018
Home > Chhattisgarh > मंत्री अजय चंद्राकर का प्रयास हुआ कारगर, भखारा के विकास हेतु राशि हुई स्वीकृत

मंत्री अजय चंद्राकर का प्रयास हुआ कारगर, भखारा के विकास हेतु राशि हुई स्वीकृत

ajay Chandrakar bhaskar world

रायपुर। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अजय चंद्राकर के प्रयास से अब नगर पंचायत भखारा भी विकास की राह में आगे बढ़ सकेगा। जिसे संचालनालय नगरीय निकाय प्रशासन से नगर के विभिन्न वार्डो में आरसी नाली निर्माण कार्य हेतु कुल 29.17 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।

सूत्रों के अनुसार नगर पंचायत भखारा के वार्ड 01 में सुजान घर से गोविंद घर तक नाली निर्माण कार्य हेतु राशि 3.27 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 06 में झम्मन साहू घर से कोलियारी रोड तक के लिए 0.21 लाख रु., वार्ड 07 में ओमप्रकाश गौर घर से तालाब पार तक के लिए राशि 2.12 लाख रु., वार्ड 08 में आंगनबाड़ी से टेमन घर तक के लिए राशि 0.17 लाख रु. वार्ड 09 में मोहन घर से संतोष घर तक के लिए 0.38 लाख रु., वार्ड क्रमांक 10 में सोहन घर से संतोष घर तक के लिए राशि 1.06 लाख रु. तथा नेकराम घर से केदार घर तक के लिए राशि 2.06 लाख रु. की स्वीकृति हुई है।

इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 11 में बलराम घर से श्यामलाल घर तक हेतु 1.73 लाख रु. तथा शेषराज घर से मेनरोड तक के लिए 0.48 लाख रु., वार्ड क्रमांक 12 में अवध घर से गजानंद घर तक के लिए 0.67 लाख रु. वार्ड 13 में प्रॉयमरी स्कूल से श्यामलाल घर तक के लिए 06.82 लाख रु., एवं जितेंद्र घर से माखनलाल घर तक हेतु 1.49 लाख रु.,  वार्ड क्रमांक 14 में भाऊ घर से नहर पार तक के लिए राशि 3.20 लाख रु., संजू यादव घर से केशव साहू घर तक के लिए 3.89 लाख रु., दूसरी ओर संजू यादव घर से केशव घर तक के लिए राशि 1.02 लाख रु की स्वीकृति हुई है।

उक्त स्वीकृति पर जनपद अध्यक्ष पूर्णिमा रामस्वरुप साहू, उपाध्यक्ष छत्रपाल बैस, मण्डल अध्यक्ष भाजपा रामगोपाल देवांगन, वरिष्ठ नागरिक हरखचन्द जैन, चूड़ामणि साहू, झम्मन साहू, भाजयुमो रोशन केला, गौतम जैन, रामसेवक कंवर समेत नगरवासियों द्वारा प्रसन्नता जाहिर करते हुए मंत्री अजय चंद्राकर को धन्यवाद दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *