Wednesday, August 22, 2018
Home > Chhattisgarh > मकान ढहने से हुआ दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 7 लोग दबे, 3 की मौके पर ही मौत

मकान ढहने से हुआ दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 7 लोग दबे, 3 की मौके पर ही मौत

धमतरी। धमतरी के कंडेल गाव में एक मकान ढह गया। इस ढहे मकान में एक ही परिवार के सात लोग दब गए, जिसमें से तीन की मौत हो गई। मकान ढहने से एक ही परिवार के 7 लोग मलबेे मे दब गए थे। मलबे में दबे लोगो को बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने निकाला। बाहर निकालने पर 3 लोगो की मलबे में दबने से मौत हो चुकी थी जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है की रात को मकान की दीवार भरभरा कर ढह गई, जिसमें एक ही परिवार के 7 लोग दब गए। दीवार ढहने की आवाज़ से आस पड़ोस के लोग जागे। आनन फानन में पुलिस को खबर की गई और दबे हुए लोगो को निकाल गया, लेकिन एक बच्चे और महिला सहित 3 लोगों ने दम तोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि मृतक बच्चा बतौर मेहमान आया हुआ था। ग्रामीणों के मुताबिक ये मकान काफी जर्जर हो चुका था।

घायल धर्मिन बाई और सुरेश कुमार ने बताया कि लगातार बारिश के कारण कच्ची दीवार टिक नहीं सकी और ये दर्दनाक हादसा हो गया। वैसे प्रशासन की तरफ से भी हादसे के कारण खोजे जा रहे हैं। बहरहाल पीड़ित परिवार को प्रशासन से हरसंभव मदद के आश्वासन दिए हैं। जांच अधिकारी शमुएल नाग का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने पर आगे कुछ कहा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *