Saturday, November 10, 2018
Home > Chhattisgarh > पहले चरण में 42 उम्मीदवार ऐसे जिनकी संपत्ति करोड़ों में.. तो 9 ऐसे उम्मीदवार जिनकी संपत्ति महज ढाई से 51 हजार रुपए   

पहले चरण में 42 उम्मीदवार ऐसे जिनकी संपत्ति करोड़ों में.. तो 9 ऐसे उम्मीदवार जिनकी संपत्ति महज ढाई से 51 हजार रुपए   

रायपुर। छत्तीतसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में अमीर और गरीब प्रत्याशियों का आकंलन किया जा रहा है। पहले चरण के चुनाव के लिए जहां भाजपा और कांग्रेस ने 13-13 प्रत्याशी करोड़पति उतारे है वहीं जोगी कांग्रेस ने भी 4 ऐसे उम्मीदवारों को चुनाव मैदान पर उतारा है। जिनके पास करोड़ों में संपत्ति है। छत्तीसगढ़ में इसी महीने के 12 और 20 तारीख को दो चरणों में मतदान होने हैं। सभी उम्मीदवारों ने नामांकन भर लिया है। आपको बता दें कि प्रदेश का चुनाव लड़ने वाले सबसे अमीर उम्मीदवार जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के देवव्रत सिंह हैं।

सबसे अमीर उम्मीदवार खैरागढ़ से जकांछ (जे) के उम्मीदवार देवव्रत सिंह हैं। उनकी कुल संपत्ति 1,19,55,07,609 है। वहीं इस बार के चुनाव लड़ने वालों में सबसे कम संपत्ति राजनांदगांव से रिपब्लिक पक्ष पार्टी से चुनाव लड़ने वाली प्रतिभा वासनिक की है।

मात्र 1200 है आय

प्रतिभा की कुल संपत्ति मात्र 1200 रुपये है। इसके अलावा नौ उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी संपत्ति ढाई हजार से 51 हजार के बीच है। इनमें पांच उम्मीदवार निर्दलीय हैं।

चुनाव लड़ने वालों में 42 करोड़पति

वहीं पहले चरण में चुनाव लड़ने वालों में से 42 उम्मीदवार करोड़पति हैं। कांग्रेस और भाजपा ने जहां 13-13 करोड़पति उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, वहीं जकांछ (जे) यानी अजीत जोगी की पार्टी ने चार करोड़पतियों का उम्मीदवार बनाया है।

रमन की वार्षिक आय

शपथपत्रों के आधार पर किए गए विश्लेषण में बताया गया है कि पहले चरण के उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री रमन सिंह की वर्ष 2017-18 में वार्षिक आय सबसे ज्यादा रही है। उनकी वार्षिक आय 34,59,130 है। उनके परिवार की वार्षिक आय 59,83,853 रुपये रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *