Friday, June 29, 2018
Home > Crime > चर्च में महिला से 380 बार रेप केस में महिला आयोग की एंट्री, DGP से मांगी रिपोर्ट

चर्च में महिला से 380 बार रेप केस में महिला आयोग की एंट्री, DGP से मांगी रिपोर्ट

नई दिल्‍ली। केरल के कोट्टयम में चर्च के 5 पादरियों पर एक विवाहित महिला का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। महिला के पति की शिकायत पर मलंकरा ऑर्थोडॉक्‍स सीरियन चर्च ने पांचों पादरियों को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि एक पादरी ने 380 बार महिला का यौन शोषण किया। अब इस मामले को राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान में लिया है और डीजीपी केरल को पत्र लिख जल्‍द से जल्‍द जांच करने को कहा है। आयोग ने जांच के बाद इस पूरे मामले में जानकारी देने को भी कहा है।

आपको बता दें कि थिरुवला के रहने वाले शख्स ने सोशल मीडिया पर एक क्लिप जारी किया है जिसमें आरोप लगाया गया कि एक पादरी ने शादी के पहले उनकी पत्‍नी के साथ यौन उत्‍पीड़न किया। शादी के बाद भी वह महिला के साथ दुर्व्‍यवहार करता रहा। उनकी पत्‍नी ने एक अन्य पादरी को यौन उत्‍पीड़न के बारे में बताया लेकिन इस समस्‍या के समाधान की बजाय उसने पीड़िता को गाली देना शुरू कर दिया। दूसरे पादरी ने यौन उत्‍पीड़न की बात को अपने साथी तीन अन्‍य पादरियों को बता दी और उन्‍होंने भी कथित तौर पर उनकी पत्‍नी का उत्‍पीड़न किया।

पीड़िता के पति ने चर्च को लिखी शिकायती चिट्ठी में बताया है कि उसकी पत्नी ने आरोपी पादरियों में से एक के समक्ष कुछ कन्फेशन किया था, जिसे चर्च के नियमों के मुताबिक पादरी को सिर्फ खुद तक सीमित रखना चाहिए था। लेकिन आरोपी पादरी ने उसकी पत्नी द्वारा किए गए कन्फेशन के जरिए ही उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *