Sunday, November 4, 2018
Home > District > Bijapur > IED ब्लास्ट से दो जवान घायल, गंभीर हालत में रायपुर रेफर, एरिया डोमिनेशन पर निकले थे जवान

IED ब्लास्ट से दो जवान घायल, गंभीर हालत में रायपुर रेफर, एरिया डोमिनेशन पर निकले थे जवान

बीजापुर। जिले के तारलागुड़ा थाना क्षेत्र के दुदेडा में IED विस्फोट से 2 जवान घायल हो गए। दोनों घायल जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों जवानों के बेहतर इलाज के लिए हेलीकाप्टर से भेजा रायपुर लाया जा रहा है। एरिया डोमिनेशन पर जवान निकले थे। इस दौरान माओवादियों ने आईईडी विस्फोट कर दिया।

SP मोहित गर्ग ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य में जवान लगे थे। इस दौरान आईईडी ब्लास्ट होने से दो जवान आरक्षक बुवनेश्वर यादव और APC पूरन सिंह घायल हो गए। दोनों जवान CAF 12 बटालियन में पदस्थ है। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलीकाप्टर से रायपुर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *