Saturday, November 10, 2018
Home > Chhattisgarh > सर्चिंग के दौरान मर्दापाल इलाके से 4 माओवादियों को किया गिरफ्तार

सर्चिंग के दौरान मर्दापाल इलाके से 4 माओवादियों को किया गिरफ्तार

kondagoan police force

कोंडागांव। जिले के हड़ेली जंगल से सुरक्षा बलों को चार माओवादियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को सर्चिंग पर निकले सुरक्षा बलों में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस के मुताबिक इन इलाकों में माओवादियों की संदिग्ध गतिविधियां की लगातार जानकारी मिल रही थी। जिसके बाद कई दिनों से सुरक्षा बल की टीम रणनीति बना कर सर्चिंग कर रही थी। वहीं आज मुखबिरी की सूचना पर जिले के मर्दापाल इलाके के हड़ेली के जंगल से चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार माओवादियों के पास से हथियार और नक्सल सामाग्री बरामद की गई है। पुलिस इलाके में सर्चिंग तेज कर दी है। वहीं गिरफ्तार माओवादियों से पुलिस पूछताछ करने में लगी है।

कोंडागांव पुलिस, STF और ITBP की 41वीं वाहिनी की सयुक्त टीम ने सर्चिंग के दौरान 4 माओवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सुरक्षा बल की सयुक्त टीम मंगलवार को सड़क निर्माण सुरक्षा व्यवस्था और सर्चिंग पर लखापुरी गांव के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान डोंगरी जंगल में सुरक्षा बलों को देख फटाका फोड़ा गया जिसके बाद पुलिस ने सभी माओवादियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार माओवादियों में पोहडू राम पिता स्व. सकरू राम कोर्राम उम्र 45 वर्ष जाति मुरिया निवासी कड़ेनार, सोनू नेताम पिता स्व. लखमा नेताम उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी कड़ेनार, सोनसाय नेताम पिता स्व. माटाराम उम्र 45 वर्ष जाति मुरिया निवासी कड़ेनार और केंवसी कष्यप उर्फ टोटी पिता बोडोर उम्र 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेड़मा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि चारों माओवादी जन मिलिशिया नक्सली संगठन के सदस्य है। वहीं सभी माओवादियों पर कोर्ट से नामजद वारंट जारी था। वहीं सभी माओवादियों ने मर्दापाल इलाके में नक्सली घटना में शामिल होना स्वीकारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *