Thursday, March 1, 2018
Home > District > Bijapur > बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच चल रही है मुठभेड़, सर्चिंग पर निकले थे जवान

बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच चल रही है मुठभेड़, सर्चिंग पर निकले थे जवान

drg force bijapur

बीजापुर। जिले के गंगालूर इलाके में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। एंटी नक्सल आपरेशन के दौरान सर्चिंग पर निकली DRG के जवानों पर माओवादियों ने हमला बोल दिया। जिसके बाद फोर्स और माओवादियों के बीच क्रॉस फांयरिग शुरु हो गई है। ताजा अपडेट की जानकारी बीजापुर एस. पी. एम.आर. अहिरे ने दी है। बीजापुर एसपी ने बताया कि सुबह से DRG के जवान सर्चिंग पर निकले थे जिसके बाद दोपहर में जवानों पर घात लगाए बैठे माओवादियों ने फायरिंग करना शुरु कर दिया। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है। अभी पुलिस फोर्स वापस नहीं लौटी है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में एक वर्दीधारी माओवादी को फोर्स ने मार गिराया है। हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *