Thursday, April 5, 2018
Home > District > Bilaspur > दुर्ग के ASP सुरेशा चौबे के छोटे भाई SI के साथ मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पांच आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग के ASP सुरेशा चौबे के छोटे भाई SI के साथ मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पांच आरोपी गिरफ्तार

ASP Suresh Choubey's younger brother of the fort was assaulted ASP Suresh Choubey's younger brother of the fort was assaulted

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस और पत्रकारों के साथ मारपीट का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों दुर्ग के दो पत्रकारों के साथ मारपीट का मामला अभी थमा नहीं कि अब सब इस्पेक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

दरअसल दुर्ग के एडिशनल एसपी सुरेशा चौबे के छोटे भाई एसआई पर युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। मामला बिलासपुर के सरकंडा इलाके का है। जहां गुरुवार रात सरकंडा क्षेत्र में जगदलपुर में सब इस्पेक्टर के पद पर पदस्थ सुभाष चौबे के साथ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। उन्हें गंभीर हालत में अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बिलासपुर राजस्व कालोनी के रहने वाले और दुर्ग जिले में ASP के पद पदस्थ सुरेशा चौबे के छोटे भाई SI सुभाष चौबे पर दो लोगों ने हमला कर दिया। दरअसल गुरुवार रात को वह अशोक नगर स्थित अपने घर में था। रात 9 बजे उसका साथी आशुतोष तिवारी बुलाने आया। दोनों घर से बाहर निकले। कार में आशुतोष के साथ राजेश्वर साहू व सूर्यकांत साहू भी सवार थे। सभी वहां से अशोक नगर स्थित एक छजकां  नेता के दफ्तर गए। वहां कुछ देर बैठने के बाद सभी बगल के प्लॉट में गए। वह भी छजकां नेता का ही था। वहां पहले से सोमी राव मौजूद था। काफी देर तक उनके बीच मौज मस्ती चलती रही। इसी दौरान सुभाष व सोमी राव के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। दोनों झगड़ पड़े। इसी दौरान सूर्यकांत व सोमी राव उठकर चले गए और सिद्धार्थ पांडेय व उसके साथियों को बुलाकर ले आए। उन्होंने आकर सुभाष को बेसबाल से मारना शुरू कर दिया। उसकी बेदम पिटाई की। उस पर धारदार हथियार भी चलाया।

इसी दौरान किसी ने सुभाष के भाई विकास चौबे को फोन कर इस बारे में बताया। विकास किराएदार जसवंत डिक्सेना को बाइक में लेकर वहा गया। वहां अंधेरा था। वहां से राजेश्वर भागता हुआ मेन रोड तक आया और घटना की जानकारी दी। सुभाष की हालत गंभीर थी। वह खून से लथपथ था। विकास व जसवंत दोनों उसे बाइक में लेकर सिम्स गए। वहां न्यूरोसर्जन नहीं होने की वजह से उसे अपोलो ले गए। सुभाष को वहां भर्ती कराया गया है। अभी तक उसे होश नहीं आया है। विकास की रिपोर्ट पर पुलिस ने सिद्धार्थ पांडेय, सुमित, सोमी राव, ऋषि तिवारी, ऋषि शर्मा, मनुराज पांडेय, अतुल यादव, योगेश गंधर्व, सूर्यकांत साहू व अन्य के खिलाफ जुर्म दर्ज किया।

नाबालिग समेत, पांच गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों में से सूर्यकांत साहू, सोमीराव, सिद्धार्थ पांडेय, सुमित तिवारी व नाबालिग सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है। सरकंडा क्षेत्र में बदमाशों का हौसला बुलंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *