Wednesday, August 22, 2018
Home > District > Bastar > बस्तर, दुर्ग और जांजगीर में टीचर्स को बांटे गए टैबलेट्स में गड़बड़ी, लॉग इन करते ही दिखाई दे रहे अश्लील फोटो

बस्तर, दुर्ग और जांजगीर में टीचर्स को बांटे गए टैबलेट्स में गड़बड़ी, लॉग इन करते ही दिखाई दे रहे अश्लील फोटो

बस्तर। सूचना क्रांति योजना के तहत राज्य में स्कूलों में छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए टैबलेट्स और मोबाइल फोन का वितरण किया जा रहा है, जिससे उन्हें आगे बढ़ने में सफलता मिल सके। वहीं दूसरी ओर बस्तर के कई सरकारी स्कूलों में टीचर्स को बांटे गए टैबलेट्स में मॉलफंक्शनिंग के कारण अश्लील फोटोज नजर आ रहे हैं।

बस्तर में कई सरकारी स्कूलों में टीचर्स को टैबलेट्स बांटे गए थे, ताकि बच्चों के अटेंडेंस लेने में आसानी हो और उसकी लिस्ट को आसानी से सेव कर रखा जा सके। लेकिन प्रशासन द्वारा बांटे गए टैबलेट्स में लॉग इन करने के दौरान ही अश्लील फोटोज दिखाई दे रहे हैं।

प्रदेश के जांजगीर-चांपा और दुर्ग जिले में ऐसी ही शिकायत सामने आई थी, जिसके बाद ऑनलाइन अटेंडेंस फिलहाल रोक दी गई है। दोनों जगह ऑफलाइन उपस्थिति दर्ज हो रही है।

कई स्कूलों ने की शिकायत

इसकी शिकायत कई स्कूलों द्वारा प्रशासन से की गई। जिसकी जानकारी संसाधन समन्वयक वरुण मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा कुछ दिन पहले ही ये टैबलेट्स बांटे गए थे। जिनमें अचानक से मॉलफंक्शनिंग की शिकायत सामने आई है।

वापस लिए जाएंगे टैबलेट्स !

सूत्रों के मुताबिक ये शिकायत मिलते ही प्रशासन ने इन टैबलेट्स को वापस लिए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जबतक इन टैबलेट्स में सुधार कार्य नहीं कर लिया जाता तबतक बच्चों के ऑफलाइन अटेंडेंस लिए जाएंगे।

बस्तर के करीब 2300 सरकारी स्कूलों में से 99 फीसदी स्कूलों में टैबलेट्स के जरिए अटेंडेंस की व्यवस्था की गई है। सत्र के शुरुआत से ही यहां अटेंडेंस के दौरान इस तरह की दिक्कत सामने आ रही है। जिसकी शिकायत की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *