Saturday, December 22, 2018
Home > Chhattisgarh > दंतेवाड़ा नगर पालिका उपाध्यक्ष समेत तीन पर FIR,  शिक्षिका ने लगाया छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप

दंतेवाड़ा नगर पालिका उपाध्यक्ष समेत तीन पर FIR,  शिक्षिका ने लगाया छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप

harass

दंतेवाड़ा। नगर पालिका दंतेवाड़ा उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अन्य धाराओं के साथ पास्को एक्ट भी दर्ज की है।  दंतेवाड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक नगर पालिका दन्तेवाड़ा के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, धीरेन्द्र के भाई महेंद्र प्रताप सिंह व उनके एक रिश्तेदार मनीष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक महिला टीचर ने छेड़छाड़, मारपीट व जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट सिटी कोतवाली में दर्ज करवाई है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों पर आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 509, 34 व पास्को की धारा 11-12 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि नगर पालिका के उपाध्यक्ष ने सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। धीरेन्द्र का कहना है कि राजनीतिक साजिश के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *