Tuesday, February 6, 2018
Home > District > Bijapur > आगजनी और मारपीट मामले में कांग्रेस नेता अजय सिंह गिरफ्तार, आज कोर्ट में किया जाएगा पेश

आगजनी और मारपीट मामले में कांग्रेस नेता अजय सिंह गिरफ्तार, आज कोर्ट में किया जाएगा पेश

Congress leader Ajay Singh arrested in Arjuna and assault case, will be present in Court today

बीजापुर प्रदेश के कद्दावर कांग्रेसी नेता अजय सिंह को भैरमगढ़ पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अजय सिंह को आज जेल भेजा जाएगा। दरअसल पिकअप में आगजनी मामले में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी अजय सिंह को गिरफ्तार किया है। नवम्बर महिने में भोपालपटनम के नगर पालिका कार्यालय के पिकअप वाहन की चपेट में आकर एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गई थी। वहीं आक्रोशित भीड़ ने भैरंगढ़ थाने के सामने ही वाहन में आगजनी करने के साथ ही वाहन चालक और वाहन में सवार सीएमओ के साथ जमकर मारपीट की थी। जिसके बाद 5 लोगों पर नामजद अपराध भैरंगढ़ थाने में दर्ज हुआ था। जिसमें से कांग्रेसी नेता अजय सिंह भी नाम था। जिसे आज तड़के सुबह गिरफ्तार किए गए।

भैरमगढ़ थाना पुलिस ने अजय सिंह को गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं बांगापाल थाने में बैठाए जाने की खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *