Thursday, September 6, 2018
Home > Chhattisgarh > Breaking: भाजपा नेता के फेसबुक पोस्ट से मचा बवाल, राजनांदगांव में नेतृत्व परिवर्तन की उठाई मांग, संगठन ने मांगा जवाब !

Breaking: भाजपा नेता के फेसबुक पोस्ट से मचा बवाल, राजनांदगांव में नेतृत्व परिवर्तन की उठाई मांग, संगठन ने मांगा जवाब !

vivek sahu bhaskar world

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार विधायक बने है। उनके बेटे अभिषेक सिंह सांसद है। ऐसे में राजनांदगांव में मेयर मधुसूदन यादव के अलावा किसी की दाल नहीं गलती। ऐसे में एक भाजपा नेता ने अपनी पीड़ा आखिरकार फेसबुक में व्यक्त कर दी। जनपद के सभापति और ग्रामीण भाजपा मंडल के महामंत्री रहे विवेक साहू ने 28 अप्रैल को फेसबुक में नेतृत्व परिवर्तन की बात कही है। सुबह तकरीबन 9 बजे उन्होंने लिखा है- मध्यप्रदेश राजस्थान भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन राजनांदगांव में भी आवश्यक है। इस पोस्ट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि इसकी जानकारी के बाद शाम तक इस पोस्ट को उन्होंने डिलीट भी कर दी। अब राजनांदगांव भाजपा संगठन विवेक से जवाब मांग रहा है कि आखिर ऐसा क्यों लिखा? हालांकि इसकी पुष्टि संगठन ने नहीं की। 

सवाल? आखिर विवेक ने ऐसा क्यों लिखा…

अचानक विवेक साहू के द्वारा की गई इस पोस्ट से भाजपा में तरह-तरह की बातें उठ रही हैं। नेतृत्व परिवर्तन को लेकर संगठन पर उन्होंने निशाना साधा है। वहीं इनके समर्थन में स्वयं राज्य शासन द्वारा मनोनित नगर निगम के एल्डरमैन संजय लडुवन ने इस पोस्ट को लाइक किया है। मीडिया ने जब विवेक साहू से बात की तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि, यह मामला संगठन से जुड़ा है। इस पर मैं ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा।

वहीं जिला महामंत्री सावन वर्मा ने मीडिया से कहा कि, भाजपा इसे संज्ञान में लिया है। विवेक साहू से चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *