Sunday, June 17, 2018
Home > Chhattisgarh > भारत बंद की ड्यूटी कर वापस जा रहे जवानों की बस ट्रक से भिड़ी, 24 जवान घायल

भारत बंद की ड्यूटी कर वापस जा रहे जवानों की बस ट्रक से भिड़ी, 24 जवान घायल

accident-representational-image-ani

बड़ी खबर आ रही है की छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सोमवार को एससी एसटी एक्ट के विरोध में बंद के दौरान ड्यूटी में लगे जवानों के साथ हादसा हो गया। सुरक्षा बल के जवानों को ड्यूटी से वापस ले जा रही बस ट्रक से भिड़ गई। इसमें करीब दो दर्जन जवान घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के मुतातिबक जवानों से बस की ट्रक से सीधी टक्कर हुई। बस में करीब 30 जवान थे। किरंदुल व बचेली में महाबंद के दौरान जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। ड्यूटी से वापस जाते समय नेरली घाट के पास ट्रक से टक्कर हुई।

महाबंद के लिए पुलिस लाइन कारली से जवान जवान आए थे। घायल जवानों का इलाज पास के ही अपोलो हॉस्पिटल में ​कराया जा रहा है। बताया जा रहा है घटना दंतेवाड़ा के बचेली थाना क्षेत्र में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *