Wednesday, May 9, 2018
Home > Chhattisgarh > कोर्रा के ग्रामीण कांग्रेस सचिव भाजपा में शामिल, कुरुद विधानसभा में कांग्रेस को झटका

कोर्रा के ग्रामीण कांग्रेस सचिव भाजपा में शामिल, कुरुद विधानसभा में कांग्रेस को झटका

कुरुद। कोर्रा के ग्रामीण कांग्रेस सचिव लोकेश्वर साहू ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष भीमदेव साहू के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा प्रवेश कर लिया है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने भाजपा गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया है।

भाजपा नवप्रवेशी लोकेश्वर साहू ने बताया कि उन्हें कांग्रेस से 10 दिन पूर्व कांग्रेस से पद दिया गया था लेकिन उन्हें पद प्रतिष्ठा नही बल्कि गांव और क्षेत्र के विकास चाहिए। जो कि मुझे कांग्रेस में महसूस नहीं हुई वे केवल वोट बैंक बढ़ाने की ही बात करते है। लेकिन कुरूद में मंत्री अजय चंद्राकर के दूरगामी सोच के चलते हो रहे विकासकार्यो से वे काफी प्रभावित है और भाजपा की रीति नीति के साथ आगे बढ़ने को तैयार इसलिए वे कांग्रेस पार्टी छोड़कर अब भाजपा में शामिल हुए है। इस अवसर पर भाजयुमो महामंत्री चोवाराम साहू, चन्द्रहास कामड़े, जितेन्द्र साहू, नितिन कामड़े, गौतम साहू, दीपक साहू, राकेश रघुवंशी, रोशन रघुवंशी, जितेंद्र साहू व समस्त भाजपा कार्यकर्तागण मौजूद थे।

गौरतलब है कि विगत कुछ दिनों पूर्व ही ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा कोर्रा बूथ कमेटी का गठन किया गया था जिसमें लोकेश्वर को ग्राम सचिव कांग्रेस का पद दिया गया था, लेकिन महज इन दस दिनों में ऐसा क्या हो गया कि सचिव लोकेश्वर साहू ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। यह कुरुद कांग्रेस के समक्ष एक बड़ा प्रश्न खड़ा करता है। क्योंकि वे अपने पार्टी की मजबूती व सुदृढ़ चुनावी प्रबंधन के लिए बूथ कमेटी का गठन कर रहे है उसमें भी इस तरह का सेंध निश्चित ही उनकी ढीली पकड़ को दर्शाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *