Saturday, November 10, 2018
Home > Chhattisgarh > राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज 73वां जन्मदिन, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर उन्हे जन्मदिन की बधाई दी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज 73वां जन्मदिन, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर उन्हे जन्मदिन की बधाई दी

रायपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज 73वां जन्मदिन है। इस मौके पर मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई दी है। सीएम ने ट्वीट कर उन्हे बधाई दी है।

सीएम ने ट्वीट किया कि, भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. भारत आपके ज्ञान और अनुभव से समृद्ध हुआ है, आप हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें।

रामनाथ कोविंद का जन्म 1 अक्टूबर 1945 को उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के एक छोटे से गांव परौंख में हुआ था। उन्होंने बीते साल 25 जुलाई को देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। इससे पहले वह बिहार के राज्यपाल के रूप में कार्य कर रहे थे। कोविंद राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। वे 1977-79 तक दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र सरकार के वकील भी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *