Saturday, December 22, 2018
Home > District > Bijapur > दशहरे के दूसरे दिन जवानों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में मार गिराए 3 माओवादी, हथियार भी बरामद..

दशहरे के दूसरे दिन जवानों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में मार गिराए 3 माओवादी, हथियार भी बरामद..

बीजापुर। जिले के मिरतूर इलाके में पुलिस जवानों को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। दशहरे के दूसरे दिन पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर हो गए। पुलिस जवानों ने मारे गए माओवादियों के शव बरामद कर लिये है।

एसपी मोहित गर्ग ने पुष्टि करते हुए बताया कि मिरतूर थाना क्षेत्र में आज सुबह पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है। डीआरजी के जवानों ने 3 माओवादियो को मार गिराए। वहीं घटनास्थल से 1 थ्री नॉट, 3 रायफल और 2 भरमार बंदूक बरामद किये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *