Saturday, November 10, 2018
Home > Chhattisgarh > 9 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आएंगे छत्तीसगढ़, प्रदेश में सियासी पारा होगा हाई

9 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आएंगे छत्तीसगढ़, प्रदेश में सियासी पारा होगा हाई

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रथम चरण चुनाव के ठीक पहले एक ही दिन छत्तीसगढ़ आ रहे है। 9 नवंबर को दोनों का छत्तीसगढ़ दौरा है। दोनों शीर्ष नेताओं के आने से प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा रहेगा।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 9 नवंबर, शुक्रवार का दिन काफी अहम माना जा रहा है। भाजपा के स्टार प्रचारक पीएम नरेन्द्र मोदी का इस दिन जगदलपुर दौरा प्रस्तावित है। वे जगदलपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मोदी मुख्यमंत्री रमन सिंह के लिए जनता से वोट मांगेंगे।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी शुक्रवार को प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। राहुल की सभा कांकेर जिले के चारामा और पखांजुर में प्रस्तावित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *