Wednesday, August 22, 2018
Home > Chhattisgarh > निगम ने बनाया कचरे से सोनहा खाद, पहली बार हुई 20-20 किलो की खरीदी  

निगम ने बनाया कचरे से सोनहा खाद, पहली बार हुई 20-20 किलो की खरीदी  

Bhilai Charowda Corporation Bhilai Charowda Corporation

भिलाई-चरौदा। नगर पालिका निगम द्वारा डोर-टू-टोर कचरा कलेक्शन से जरिए सूखे-गीले कचरे से खाद बनाने का काम शुरु किया गया है। महापौर चंद्रकांता मांडले से इस सोनहा खाद को सबसे पहले शराफत अली और सत्या इंटरप्राईजेस चरौदा द्वारा 20-20 किलो खरीदा गया है। खाद से मिली राशि 100-100 रुपए को निगम कोष में जमा कर दिया गया है।

दरअसल नगर निगम भिलाई-चरौदा द्वारा वर्तमान में महिला स्व सहायता समूह के द्वारा डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का कार्य सभी वार्डो में किया जा रहा है। समूहों द्वारा प्राप्त कचरे को निगम द्वारा स्थापित विभिन्न एसएलआरएम सेंटर में पहुंचाया जाता है। जहां गीले/सूखे कचरे को अलग-अलग कर सिरसाकला टेंचिंग ग्राउण्ड के पास स्थापित कम्पोस्ट शेड को प्रेषित किया जाता है। वहां से गीले कचरे का खाद बनाना प्रारंभ किया जा चुका है। इस अवसर पर निगम महापौर चंद्रकांता माण्डले, आयुक्त लोकेश्वर साहू,  सहायह स्वास्थ्य अधिकारी अश्वनी चंद्राकर उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *