Thursday, April 5, 2018
Home > District > Bilaspur > मंत्री अमर अग्रवाल ने बिलासपुर में किया ध्वजारोहण, शहीद जवान विनोद कौशिक को दी श्रद्धांजलि

मंत्री अमर अग्रवाल ने बिलासपुर में किया ध्वजारोहण, शहीद जवान विनोद कौशिक को दी श्रद्धांजलि

amar agrawal

बिलासपुर। गणतंत्र दिवस की 68 वीं वर्षगांठ पर पूरे देश समेत छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया जा रहा है। बच्चे बूढे जवान सभी लोग गणतंत्र दिवस की खुशी में सराबोर है। शासकीय गैर शासकीय सभी प्रतिष्ठानों में तिरंगा झान से लहराया गया। बिलासपुर में नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने पुलिस मैदान में गणतंत्र दिवस की मुख्य परेड पर झण्डावंदन किया। मंत्री अग्रवाल ने नगर और प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। झण्डारोहण के बाद परेड का निरीक्षण किया। मार्च पास्ट को भी सलामी दी। मुख्य कार्यक्रम के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। विभागीय झांकियों का भी निरीक्षण किया।

देश व राज्य की आन,बान और शान के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर सपूत शहीद विनोद कौशिक समेत सभी वीर जवानों को श्रद्धांजली दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *