Monday, April 2, 2018
Home > Chhattisgarh > कांग्रेस के गढ़ चिंवरी में गरजे मंत्री अजय चंद्राकर, कहा- कांग्रेसियों ने किसानों का अपमान किया

कांग्रेस के गढ़ चिंवरी में गरजे मंत्री अजय चंद्राकर, कहा- कांग्रेसियों ने किसानों का अपमान किया

कुरूद। चिंवरी कांग्रेस का मजबूत गढ़ था यहां से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के साथ सर्वाधिक सरपंच चुना गया। यहां के लोग कहते थे कि विधायक व मुख्यमंत्री उनके जेब में रहती है। लेकिन लोगों के जनभावनाओं का कांग्रेसियों ने कभी सम्मान नहीं किया। बल्कि उन्हें सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ मूलभूत आवश्यकताओं से कोसो दूर रखा। समाज को बांटने का काम किया पर भारतीय जनता पार्टी लोगो को जोड़कर विकास करती है। जिसके लिए चिंवरी समेत क्षेत्र के लोगों में जनजागृति लाने जनसम्पर्क यात्रा की जा रही है। ये बाते प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर ने चिंवरी गांव में आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए कही।

28 मार्च को क्षेत्र के कैबिनेट मंत्री अजय चन्द्राकर जनसम्पर्क यात्रा के दौरान कठौली गांव, मौरिकला, धुमा, संकरी से चिंवरी गांव पहुंचे। जहां उन्होंने विशाल आमसभा में हजारों की तादात में उपस्थित जनसमूहों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस चिंवरी से चलती है और यहां एक से बढ़कर एक नेता पैदा हुए। चिंवरी को सब प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला पर इन सबकी विरासत एक सरपंच से आगे नहीं बढ़ सकी। यहां के लोग कई बार विधायक बनाए मगर उनके लोग चिंवरी में एक ईट नहीं लगा पाए। उन्होंने ग्रामीणों से पूछते हुए कहा कि क्या यहीं सम्मान उन्होंने जनआशीर्वाद का दिया। कांग्रेसी कार्यकाल के एक भी काम चिंवरी के लिए नहीं दिखता। जो परिवर्तनकारी नौजवान पीढ़ी, महिलाओं के लिए हो सकता है।

उन्होंने कहा कि राजनीति समाज को आपस मे लड़ाकर बांटने की नहीं बल्कि लोगों को विकास से जोड़ने की होनी चाहिए। मंत्री चंद्राकर ने भाजपा शासनकाल में हुए काम को गिनाते हुए कहा कि जो सड़क कुरूद में कचना से निकलती है। जामगांव से बिरेझर पहुंचती है, बिरेझर से सिर्री, चिंवरी, संकरी होते हुए मौरी राजिम रोड़ में मिल जाती है। ये सामने सीसीरोड़, नहर नाली आदि 1977 में यह रोड़ पहली बार बनी। 1990 में इनका डामरीकरण हुआ। दोनों समय जनता पार्टी और भाजपा की सरकार और तीसरी बार ये सड़क डबललेन की बनती है तो भाजपा की सरकार है। यहां कांग्रेस ने एक धमेला मिट्टी तो डलवाने तक का काम नहीं किया। अगर 50 सालों में कुछ किया है तो विधायक निधी से एक रंगमंच का निर्माण किए। जिसका वे स्मारक के रूप में फोटो खीचकर उपल्बिध बताते है। 2008 से 2013 तक के शून्यकाल रहा लेकिन चिंवरी के लिए महत्वपूर्ण था क्योकि उन्होने एक पार्टी को हराकर अपने जेब का विधायक बनाया था। फलस्वरूप उन्हें पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा आदि के लिए भटकना पड़ और विकास अवरुद्ध हो गया। पर अब चिंवरी की जनता को कांग्रेस ठग नहीं सकते। क्योंकि राजनीति कुरूद के विकास की होगी, छत्तीसगढ़ और भारतमाता के अभिनन्दन की होगी।

कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि जो लोग भाजपा की आलोचना करते है किसानो के बारे में हमे पाठ पढ़ाने की कोशिश करते है। बता दें उनके कार्यकाल में एक रूपये की भी कर्ज माफी हुई हो तो। वे तो किसानों का अपमान किये और धान को पानी मे डुबाने का काम किये। किसानों को बोनस, सूखा राहत, सब्सिडी, जीरो पावर कट बिजली, कम दामों में खाद, धान खरीदी, समर्थन मूल्य, गरीबो को गैस चूल्हा, पीएम आवास केवल भाजपा की सरकार में मिलती है। छग पहला राज्य है जहां खाद्यान की चिंता नहीं। अब वे दिन लद गए कि अब घरों में चूल्हा नहीं जलता। छत्तीसगढ़ में भूख से मृत्यु इतिहास की बात रह गई। भाजपा सरकार में गरीबो के लिए योजनाएं है, बेहतर स्वास्थ्य के लिए आसपास गांव भखारा मेंघा, नारी सिर्री आदि में अस्पताल है।

कांग्रेसियों पर कसा तंज

कांग्रेस में जो टिकट मांगने वाले है वह दसवीं से नीचे पढ़े लिखे लोग है। तो वे कहां से आमजनता को शिक्षित कर पाएंगे और यही कारण है कि कुरूद का विकास अवरुद्ध रहा। जिनको सड़क बनाने से नही बल्कि ठेकेदार से मतलब था वे क्या कुरुद का विकास करेंगे। आज 70 सड़के कुरूद विस में बन रही है। कुरूद विस में टेल तक धरसा सड़के पहुंच रही है इससे किसानो के जमीन का मूल्य उपर उठ रहा है। डबल फसल ले रहे है। कुरूद क्षेत्र में कुल 58 पुल-पुलिया बन रहे है। जिसे देखकर अब कांग्रेसी चमत्कृत होते है।

इसके पहले सभा को जिला पंचायत अध्यक्ष रघुनन्दन साहू, विशेष आमन्त्रित सदस्य शिवप्रताप ठाकुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष धमतरी भीमदेव साहू, समाज कल्याण बोर्ड सदस्य ज्योति चंद्राकर ने भी संबोधित कर मंत्री अजय चंद्राकर व भाजपा के साथ हमेशा कदम से कदम मिलाकर चलने की बात कही।

2 thoughts on “कांग्रेस के गढ़ चिंवरी में गरजे मंत्री अजय चंद्राकर, कहा- कांग्रेसियों ने किसानों का अपमान किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *