Wednesday, March 21, 2018
Home > Chhattisgarh > मंत्री अजय के प्रयास से जिले के स्कूलो के लिए 03 करोड़ 30 लाख मंजूर

मंत्री अजय के प्रयास से जिले के स्कूलो के लिए 03 करोड़ 30 लाख मंजूर

Minister Ajay Chandrakar

धमतरी। कुरुद क्षेत्रे के विधायक और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर के प्रयास से स्कूल भवन निर्माण के लिए 3 करोड़ 30 लाख रुपए की स्वीकृति मिल गई है। जिले के विभिन्न शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अहाता निर्माण, जीर्णोद्धार, मरम्मत, अतिरिक्त कक्ष निर्माण और अन्य लघु निर्माण कार्य के लिए स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन से राशि 03 करोड़ 30 लाख रु. की राशि स्वीकृति हुई है।

जानकारी के मुताबिक जिले के अंतर्गत धमतरी विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  बरना, हाईस्कूल देवपुर फेस-1 और 2, लोहरसी, बोहारा स., भोयना, सांकरा, सोरम, कुरमातराई, अरौद-डु, तरसीवा, अरौद ली., शंकरदहा, डाही, रांवा में अहाता निर्माण कार्य के लिए प्रत्येक स्कूलों के लिए 5 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। हाईस्कूल दोनर और देवपुर में सायकल स्टैंड के लिए राशि प्रत्येक हेतु 05 लाख की स्वीकृति हुई है। राशि स्वीकृति पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों और शाला विकास समिति के अध्यक्ष-सदस्यों ने मंत्री अजय चंद्राकर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर आभार किया है।

इसी प्रकार विकासखण्ड कुरुद अंतर्गत अहाता निर्माण कार्य हेतु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परखन्दा, गुदगुदा, कोर्रा, दहदहा, बगौद, नारी, भाठागांव, दर्रा, जोरातराई(अ), कठौली, बगदेही, भेण्ड्रा, सेमरा तथा शासकीय हाई स्कूल कोलियारी, सेलदीप, कन्हारपुरी, सिलघट, जोरातराई(सी), चटोद, अछोटी, भैसमुंडी, फुसेरा के लिए प्रत्येक स्कूल के लिए राशि 05 लाख रुपए की स्वीकृति हुई है। इसी के साथ अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारी, दर्रा, दरबा, संकरी, थुहा, परखन्दा, सिलौटी, सेमरा(बी), कन्या शाला कुरुद, बालक कुरुद, चटोद, सिर्री के लिए प्रत्येक स्कूलों के लिए राशि 05 लाख रुपये की स्वीकृति हुईं है।

नगरी विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुकरैल, ठेनही, बिरगुड़ी, बेलरगांव, घुरावड़, आमगांव, गढ्डोंगरी, घटुला में अहाता निर्माण कार्य के लिए 05-05 लाख रुपये मंजूर किये गए है। इसी क्रम में मगरलोड विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढेनी, करेली बड़ी में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य एवं हाई स्कूल खैरझिटी, बेलौदी,  बुढेनी में अहाता निर्माण कार्य के लिए प्रत्येक स्कूल के लिए राशि 05 लाख रुपए मंजूर किये गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *