Monday, August 27, 2018
Home > Politics > जीतन राम मांझी को रास न आया NDA, थामा महागठबंधन का हाथ

जीतन राम मांझी को रास न आया NDA, थामा महागठबंधन का हाथ

पटना।  जीतन राम मांझी ने एनडीए का साथ छोड़ दिया है। इसके साथ ही उन्होंने महागठबंधन का दामन थाम लिया है। आपको बता दें कि जीतन राम मांझी बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। ऐसी खबर है कि हिन्दु।स्तातनी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने एनडीए का साथ छोड़कर महागठबंधन में शामिल हो गए हैं। इस पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया है।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार में नीतीश कुमार का साथ मिलने के बाद से गठबंधन में उपेंद्र कुशवाह और जीतन राम मांझी की लगातार अनदेखी हो रही थी। जब राज्यासभा सीट के लिए मांझी ने अपना दावा पेश किया था उसे ठुकरा दिया गया था। इसके अलावा राष्ट्रापति चुनाव और राज्य पाल के लिए भी मांझी ने जब अपना दावा पेश किया था। तभी उन्हें सिर्फ निराशा ही हाथ लगी।

जिसके बाद मांझी अपने साथ हो रही उपेक्षा से तंग आकर विकल्प की तलाश में जुट गए थे। जिसका ही यह परिणाम है कि उन्होंने एनडीए का साथ छोड़कर महागठबंधन की राह पकड़ ली है।

इस मामले में बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव ने कहा है कि जीतन राम मांझी महागठबंधन में शामिल हो गए हैं और गुरुवार को एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंगस में इसका ऐलान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *