Saturday, November 24, 2018
Home > District > Bijapur > एरिया डोमिनेशन से लौट रहे जवानों पर IED विस्फोट, एक जवान घायल, एक संदिग्ध हिरासत में… पूछताछ जारी…

एरिया डोमिनेशन से लौट रहे जवानों पर IED विस्फोट, एक जवान घायल, एक संदिग्ध हिरासत में… पूछताछ जारी…

blasting

बीजापुर। एरिया डोमिनेशन से वापस लौट रहे जवानों पर घात लगाए नक्सलियों ने आईईडी से विस्फोट कर दिया। इस घटना में एक जवान घायल हो गया। घायल जवान का नाम पायकु हेमला हैं। हालांकि जवान को मामलू चोट आयीं है। जिन्हें ज़िला चिकित्सालय में इलाज़ के लिए भर्ती कराया गया है। DRG में सहायक आरक्षक के पद पर जवान पदस्थ है।

पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि गंगालूर से 7 कि.मी. की दूरी पर माओवादियों ने ये ब्लास्ट किया है। जिले के SP मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि की है।

बता दें कि बस्तर में 21 सितंबर से 27 सितंबर तक नक्सलियों का एक संगठन स्थपना दिवस मना रहा है। इसकी जानकारी सुकमा में बैनर टांगकर नक्सली संगठन ने दी है। इसके तहत अलग अलग इलाकों में नक्सली हिंसात्मक घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *