Monday, September 17, 2018
Home > Chhattisgarh > CM रमन सिंह का छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए किया बड़ा एलान, नक्सलवाद पर भी दिया सख्त बयान

CM रमन सिंह का छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए किया बड़ा एलान, नक्सलवाद पर भी दिया सख्त बयान

रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने नक्सलवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। यह बयान सीएम ने नव आरक्षकों के दीक्षांत परेड के कार्यक्रम में दिया। कार्यक्रम में पहुंचे सीएम ने पहले परेड का निरीक्षण किया फिर सलामी ली। पुलिस परेड कार्यक्रम के मंच से सीएम रमन सिंह ने कहा कि अब बीच का रास्ता बंद हो चुका है। उन्होंने कहा कि या तो नक्सली सरेंडर करें, नहीं तो हमारे जवान उन्हें मार कर समाप्त करने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जबतक राज्य का आखिरी नक्सली सरेंडर नहीं करता या मारा नहीं जाता तबतक सैनिक ऑपेरशन इसी आक्रमकता से जारी रहेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राज्य के पुलिसकर्मियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने संकेत दिये हैं कि जल्द ही पुलिसकर्मियों का वेतन बढ़ सकता है।जवानों को रिस्पॉन्स भत्ता दिया जाएगा। उन्हें बुलेट प्रूफ जैकेट दिए जाएंगे। सभी जवानों को जिम की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही सीएम ने नए 10 हजार पुलिस मकान बनाने की घोषणा भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *