Friday, November 23, 2018
Home > Chhattisgarh > CGBSE RESULT: 12th में शिवकुमार पांडे ने किया टॉप, स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने जारी किया रिजल्ट

CGBSE RESULT: 12th में शिवकुमार पांडे ने किया टॉप, स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने जारी किया रिजल्ट

Kedar-kashyap Results out 10 12

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित हो गए हैं। छत्तीसगढ़ माशिम ने आज 12वीं के रिजल्ट की सबसे पहले घोषणा की है। स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने रिजल्ट का जारी करते हुए इस साल के 12वीं टॉपर शिवकुमार पांडे ने के नाम का एलान किया है।

माशिम ने पहली बार 10वीं और 12वीं के रिजल्ट एक साथ जारी किए गए हैं। 12वीं का रिजल्ट 77 और 10वीं का रिजल्ट 68.04 फीसदी रहा।  स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट www.results.cg.nic.in या www.cgbse.nic.in से देख सकते हैं। 12वीं 79% लड़कियों ने मारी बाजी, वहीं 12वीं 74% लड़कों ने मिली सफलता. बलौदाबाजार के शिवकुमार पांडेय ने 12वीं में टॉप किया है। शिवकुमार पांडेय को 98.4 प्राप्त हुए है। वहीं दूसरे स्थान पर संध्या कौशिक 97.4 प्रतिशत के साथ और शुभम गंधर्व मेरिट लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। वहीं भिलाई के विनय चौहान, बिलासपुर के हेमंत कुमार साहू और रायगढ़ के अंकित उपाध्याय को चौथा स्थान हालिस हुआ। पांचवे नंबर पर दुर्ग के यशवंत वर्मा और राजनांदगांव के नोहर हैं।

आपको बता दें कि इस बार छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं में 3 लाख 96 हजार और 12वीं में 2 लाख 72 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 10 की परीक्षा 5 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित कराई थी।

बारहवीं 2018 का result
पहले स्थान पर बलौदाबाज़ार के सिमगा के शिवकुमार पांडे

दूसरे स्थान पर बिलासपुर की संध्या कौशिक (97.40%)

तीसरे स्थान पर दुर्ग के शुभम गंधर्व (97.20%)

तीसरे स्थान पर भिलाई के शुभम कुमार गुप्ता (97.40%)

चौथे स्थान पर दुर्ग के विनय चौहान (96.80%)

चौथे स्थान पर बिलासपुर के हेमंत कुमार साहू (96.80%)

चौथे स्थान पर रायगढ़ के अंकित उपाध्याय  (96.80%)

पांचवें स्थान पर दुर्ग की यशस्वी वर्मा  (96.40%)

पांचवें स्थान पर राजनांदगांव के नोहर  (96.40%)

पांचवें स्थान पर बिलासपुर के कपिल साय  (96.40%)

छठवें स्थान पर रायपुर के ऋषभ देव कुर्रे (96.20%)

छठवें स्थान पर जांजगीर के आलोक कुमार होता  (96.20%)

छठवें स्थान पर कोरबा के शिवम कंवर  (96.20%)

सातवें स्थान पर आस्था लता  (96%)

सातवें स्थान पर बिलासपुर के आयुष सिंह ठाकुर  (96%)

सातवें स्थान पर बिलासपुर की अदिति पांडे  (96%)

सातवें स्थान पर डुमनहिल संध्या सिंह  (96%)

आठवें स्थान पर जांजगीर के बलौदा के दिनेश  (95.80%)

आठवें स्थान पर बिलासपुर प्रकाश कुमार (95.80%)

नौवें स्थान पर राजनांदगांव की चंचल वर्मा (95.60%)

नौवें स्थान पर बिलासपुर के शुभम विश्वकर्मा (95.60%)

नौवें स्थान पर रायगढ़ की अंचल गुप्ता (95.60%)

दसवें स्थान पर कसडोल के कडगी के दीपक कुमार जायसवाल (95.20%)

दसवें स्थान पर बलौदाबाजार की दुर्गेश्वरी साहू  (95.20%)

दसवें स्थान पर रायपुर के हरीश कुमार रात्रे  (95.20%)

दसवें स्थान पर राजनांदगांव के घनश्याम कुमार वर्मा  (95.20%)

दसवें स्थान पर बिलासपुर अमित कुमार  (95.20%)

दसवें स्थान पर बिलासपुर की सुरुचि साहू  (95.20%)

दसवें स्थान पर रायगढ़ के विनय कुमार महंत  (95.20%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *