Wednesday, August 22, 2018
Home > Chhattisgarh > Breaking: तीन दिनों तक योगा कर 400 दिव्यांग बच्चों ने योग कर बनाया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने दी बधाई

Breaking: तीन दिनों तक योगा कर 400 दिव्यांग बच्चों ने योग कर बनाया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने दी बधाई

Breaking: 400 Divya children made Yoga for three days by making Yoga a Golden Book of World Records, Chief Minister Dr Raman Singh congratulated

रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुर्ग जिले के अम्लेश्वर स्थित हार्टफुलनेश सेंटर योगाश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यहां कार्निया अंधत्व मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया। यहां प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से आए 400 से अधिक दिव्यांगों ने तीन दिन तक योगाभ्यास किया। योगाभ्यास के समापन दिवस पर दिव्यांगों द्वारा किया गया योगाभ्यास को गोल्डन वल्र्ड बुक ऑफ रिकार्ड में शामिल किया गया है। इस अवसर पर दिव्यांगों के द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष तीन दिन तक किए गए योगाभ्यास का प्रदर्शन किया गया। दिव्यांगों के द्वारा किए गए योगाभ्यास को देखकर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त किया।

सीएम ने क्या कहा…

– मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि आज सुबह से लेकर शाम तक योग के कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला है।

– इससे आज का पूरा दिन मेरे लिए अच्छा साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ रहने का महत्वपूर्ण जरिया है। योग से शरीर में स्फूर्ति आती है, शरीर के अंदर ताकत आती है।

– योग करने से मानसिक रूप से मजबूती मिलती है। योग करने से मिलने वाले फायदे अद्भूत है। मुख्यमंत्री ने दिव्यांगों का हौसला अफजाही करते हुए कहा कि आपकी चेहरे की मुस्कान बया कर रही कि आप मानसिक रूप से स्वस्थ है।

– उन्होंने कहा कि दिव्यांग तो वह है जिसके पास सब कुछ होते हुए भी दुनिया को खुशी बांटने के लिए कुछ भी नहीं होता है।

– मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांग किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। आज देश और दुनिया के अनेक क्षेत्र में जोहर दिखाया है। देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा संघ लोकसेवा आयोग में भी चयन होकर देश की सेवा कर रहे हैं।

– कार्यक्रम में सक्षम संस्था के राज्य प्रमुख तथा पूर्व राज्यसभा सदस्य गोपाल व्यास, सक्षम के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सुकुमार, योगाश्रम के अध्यक्ष सतीश शर्मा सहित समक्ष से जुड़े सेवक और दिव्यांगजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *